...

5 views

भारत..सोच से परे
#SpiritOfIndependence
आज़ाद कराने में देश को कितना खून बहाया है..
पर आज का इंसा इस देश को किस मोड ले आया हैं..
देश नाप रहा हैं जहाँ गगन की ऊँचाई..
छोटी होती जा रही यहाँ कपड़ो की लंबाई..
अब इस बात पे बोलेंगे नहीं पड़ता है फर्क हमें..
इस देश में दिख रहा जीते जी नर्क हमें.,
हम तो पश्चिमी सभ्यता हैं बहुत भाती..
संस्कृति भारत की बस हमको हैं रुलाती.,
ये तो आज की इस पीढ़ी की सोच..
देश मे चाहे आग लगे ये करते रहते मौज..
हम आज बटें हैं अपने अपने छेत्रवाद में..
भारत का कह लाना कहा अपने स्वाद में..
हम सब को मिलकर देश की शान बढानी है..
अपने सभी दुश्मनो को उनकी औकात दिखानी है.,
परचम अपनी संस्कृति का हमको है लेहरना..
पूरी धरा है परिवार एक ही दुनिया को है दिखलाना..
© अश्वनी राव