...

4 views

तिरंगा
देखो कभी ना तुम ये भूल करना।
अपने तिरंगे को भू पे ना धरना।।
सदा रखना इसे तू पास दिल के,
ये तो है अनमोल उत्तम गहना..!!
माटी का तुम मोल समझना,
अपने बच्चों से भी यह कहना
टुकड़ा नहीं ये किसी चीर का,
यह तो है देश का गौरव गहना...!!
विजय पताका यही हमारा,
यही तो है पहचान हमारा।।
कर्म भूमि ये वतन हमारा
जन्मभूमि ये सबसे न्यारा...!!
इसके सदके जाए प्यारे,
कई कई जन्म हमारा।।
प्रिय मैं अपने भारत का,
भारत देश है हमारा...!!
ये तिरंगा गर्व है हमारा,
इसके वास्ते लुटा दूं,
मैं दिल ओ जां हमारा ।
है अपना ये गुलिस्ता सबसे न्यारा..!!
किरण