...

1 views

होली के रंग
होली के रंग,
खेलें हम संग संग|
कर लो सब तैयारी,
मारो पिचकारी|
होली के रंग,
खेलें हम संग संग|
लेकर रंग बिरंगे गुलाल,
लगाओ सबके गाल|
होली के रंग,
खेलेंगे हम संग संग|
नीला, हरा, पीला और लाल
लगा लो आपस में सभी गुलाल |
होली के रंग,
खेलें हम संग संग|
खेलो होली खेलो होली,
संग अपनी अपनी टोली|
होली के रंग,
खेलें हम संग संग|
लगाओ गुलाल बार बार,
बांटो खुशियां हज़ार|
होली के रंग,
खेलें हम संग संग|
बच्चों खेलो- कूदो,
हंसो- हँसाओ;
नाचो- गाओ;
मिल-बाँट कर प्यार से होली मनाओ|
होली के रंग,
खेलें हम संग संग|
होली का त्योंहार,
लाया खुशियां हज़ार,
रंग गए सबके गाल,
पिचकारी की बौछार,
लाया ढेर सारा दुलार,
होली के रंग
खेलें हम संग संग|
© Varsha Kanwar