...

2 views

कफन
सूर्य करेगा अगवानी फ़िर चाँद नज़र उतारेगा
हर बालक देश की रक्षा हेतु देखो अब हुंकारेगा
सर पर होगा कफ़न हमारे हाथ कलावा धारेगा
एक एक करके वो अपने सारे दुश्मन मारेगा
खुद जलकर वो औरों का पथ आलोकित कर जाएगा।
वीर पुत्र इस धरती का हर कर्ज चुका कर जाएगा
चन्दन सी इस देश की मिट्टी का वो लेप लगाएगा
अपने आन बान शान तिरंगे को ऊंचे पर्वत पर लहराएगा।
रण भूमि में हर बालक सदैव रणविजय कहलाएगा
भारत मां की रक्षा हेतु शौर्य वीर तिरंगे की कफ़न में लिपट जाएगा।
Ruchi Arun...✍️✍️

© All Rights Reserved