...

4 views

बनारस मेरा घर है
सुनो ना ,
दुनिया में ये एक बड़ा अनोखा शहर है,
ये बनारस मेरा घर है।।
जहां है जिंदगी जीने का का एक अलग नज़रिया
तो खौफनाक और सच का अह्सास कराने वाले मणिकर्णिका का भी कहर है।।
वो जिसके घाट हैं सुकून की दास्ताँ बयां करते ना,
वही काशी न जाने कितनों का मुकद्दर है,
तरसते हैं सदियों जिस गंगा से पवित्र होने को सब
उस गंगा के किनारे बसा,
जाने कितने सागरों की गहराई समाहित खुद में करने वाला फ़िर भी जैसे कुछ पता ही ना हो ,
वो शांत इस कदर है।।
जिसकी हर खुशबु है जन्नत का आभास कराती
है जहाँ महादेव का साया
तो काल भैरव का भी रहता डर है,
जिसमें एक अलग ही अपनी दुनिया है!
B. H. U जिसका मंज़र है।।
गूंजता हर हर महादेव का नारा
तो गौरी सा सौम्य दिखता हर गली हर प्रहर है।।
हां, वहीं बनारस ही मेरा घर है।।

© Princess cutie