...

4 views

ज्ञान के दो अनमोल प्रकाश
अज्ञान तिमिर में ज्ञान के दो अनमोल प्रकाश|
एक कलम से करते कागज़ पर गणित और
समान्य ज्ञान का खूबसूरत प्रहार
तो दूसरे मैदान पर करते हैं कमाल
थोड़ा डांट थोड़ा फटकार
और बहुत सारा प्यार
अज्ञान तिमिर में ज्ञान के दो अनमोल प्रकाश|
ज्ञान का दीप जला कर हमारे लक्ष्य को सहज बनाया|
अज्ञान खत्म हो हर कोने से
ऐसा हो पूर्ण प्रयास हमारा|
शिक्षा प्रगति की सीढ़ी सुधर जाती है हर पीढ़ी|
खोल कर हमारे ज्ञान चक्षु को मस्तिष्क के विचार को शुद्ध बनाया|
ज्ञान का नहीं होता है खत्म खजाना चाहे तो जब इन्हे आजमाना|
ज्ञान का जब जब ये खोलते खजाना चारो तरफ हो जाता उजाला|
अज्ञान तिमिर में ज्ञान के दो अनमोल प्रकाश|
थोड़ा डांट थोड़ा फटकार और बहुत सारा प्यार|











© Kajal Mishra ✍️