...

9 views

"छोटा रोग नहीं है ये तो" (गीत)
फैली जबसे नयी बीमारी मास्क बना है ढाल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

मंगनी-शादी हो नहिं पायी,कुड़ी दि मुंडे नाल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

मन्दिर-मस्जिद के दरवाज़े,पुलिस करे पड़ताल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

बाज़ार घुमैय्या घर में बैठे,करते हैं हड़ताल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

मल्टीप्लेक्स में पिज़्ज़ा बर्गर खायी थी पिछले साल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

होटल-मोटल बन्द हुए अब खाते रोटी-दाल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

लगे कोई रोग किसी को होगी कोरोना पड़ताल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

पहली बार ये आया चीन से बड़ा टिकाऊ माल जी।छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

दवा न दारू बनी है इसकी बीता अफवाहों में साल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

इतिहास याद रखेगा इसको ये है कोरोना काल जी।
छोटा रोग नहीं है ये तो,है जी का जंजाल जी।।

भूपेन्द्र डोंगरियाल
26/07/2020


© भूपेन्द्र डोंगरियाल