...

16 views

रंगों का त्यौहार
रंगो का त्यौहार है आया
मस्ती का है मौसम छाया
खुशियाँ ढेरों संग है लाया
उमंगो भरा देखो पर्व है आया।।

बुराईयां भी सब इसमें जलाते
होलिका की कथा सुनाते
विजयी है सत्य हमेशा ही
सीख इस कथा से हम ये पाते
अच्छे विचारो को संग है लाया
रंगों का त्यौहार है आया
खुशियाँ ढेरों संग है लाया।।

लाल पीला हरा और नीला
गुलाल का जैसे लगा है मेला
पकवानो ने सबको घेरा
गुझिया पे सबने डाला डेरा
हसीं खुशी का माहोल बनाया
रंगो का त्यौहार है आया
खुशियाँ ढेरों संग है लाया।।

गिले शिक्वे भुलाकर सबने
एक दूजे को गले लगाया
पिचकारी में भरके रंग
होली खेलें जमके हम
क्या बच्चे क्या बुज़ुर्ग
रंगो में है सब मगन
पानी के इन गुब्बारों में
भीगा है आज सबका मन
मौसम भी हुआ है सुहाना
जैसे गा रहा कोई गाना
त्योहार ये सबके साथ मनाना
मौका यह ऐसा है बनाया
रंगो का त्यौहार है आया
मस्ती का है मौसम छाया
खुशियाँ ढेरों संग है लाया
उमंगो भरा देखो पर्व है आया।।


© Megha

#holi