...

2 views

कृपा करो मांँ कृपा करो
कृपा करो मांँ कृपा करो
भक्त पे अपने कृपा करो
कृपा करो मांँ कृपा करो
"कौशल" पे भी कृपा करो

जिसने मन से याद किया मांँ
आपने उसको दरश दिया
आपके दर्शन को माता क्यों
भक्त आपका तरश गया
देकर अपने दर्शन माता
मुझ-पर भी उपकार करो

कृपा करो मांँ कृपा करो
भक्त पे अपने कृपा करो

सुना है माता आपने
कितने ही भक्तों को तारा है
भला बुरा जैसा भी हो
हर भक्त आपको प्यारा है
जैसे सबका किया है माता
मेरा भी उद्धार करो

कृपा करो मांँ कृपा करो
भक्त पे अपने कृपा करो

चण्ड-मुण्ड संहारक माता
शुम्भ निशुम्भ संहार किया
मधु कैटभ जैसे राक्षस का
आपने ही संहार किया
इस युग में भी विचर रहे
राक्षसों का भी संहार करो

कृपा करो मांँ कृपा करो
भक्त पे अपने कृपा करो
कृपा करो मांँ कृपा करो
"कौशल" पर भी कृपा करो

© Kaushal