...

5 views

मुस्कान
#स्मृति_कविता
बिखरी हंसी की किरणों में,
सपनों की उड़ान भरती है।
खुशियों की बगिया में,
वो चंचल तितली सी मचलती है।

हर कदम पर उसकी लय,
फूलों की गंध सी महकती है।
उसकी खिलखिलाहट में,
जैसे रागिनी झूमती है।

आँखों में चमकते तारे,
चमकीली मुस्कान में खिलते हैं।
हर पल, हर घड़ी,
वो जीवन में रंग भरते हैं।

आसमान को छूने की चाह,
दिल में उमंग भरती है।
हर कठिनाई को हंस कर,
वो पार कर जाती है।

उसकी खुशी का आलम,
जैसे बहारों की बयार हो।
हर दिशा में उसकी खिलखिलाहट,
जैसे संगीत का तार हो।

वो लड़की है आनंदित,
खुशियों की मिशाल है।
उसकी मुस्कान से सजी दुनिया,
जैसे स्वर्ग का हाल है।
© Aniruddha Bodade