...

2 views

"है आगमन ग्रीष्म ऋतु का"
है आगमन ग्रीष्म ऋतु का ,
है आगमन ग्रीष्म ऋतु का |
आया है मौसम गरम हवाओं का |
गर्मी का नाम सुनकर,
चला दिए सबने अपने-अपने ऐ.सी. और कूलर|
गर्मी है आयी,
साथ में अपने बच्चों की मन पसंद कुल्फी है लायी |
सबका प्रिय पेय बन गया है पानी,
हम सबने यह बात है मानी |
देख कर इस गर्मी का ताप,
बढ़ गया है सबका रक्त चाप|
सब माँग रहे अवकाश,
सबकी यही है आस |
चल रही है गरम लू,
जिससे हो रहा कितनों को फ़्लू |
पहुंच गया हैं तापमान 50 के पार,
भारत में देखो या सरहद पार |
गर्मी के तेवर अड़े हैं,
फिर भी हमारे सैनिक बॉर्डर पर तत्पर खड़े हैं|
पशु-पक्षी पानी को तरस रहे,
मन ही मन पानी पीने को हमसे विनती कर रहे |
रखो हर दिन घर के बाहर जानवरों के लिए पानी का घड़ा,
यह पुण्य है सबसे बड़ा|
© Varsha Kanwar