...

9 views

भारत का स्तित्व
अंग्रेज़ हुए हैं बड़े प्रतापी,
राजा सिकंदर के समान ।
मगर हमने भी हार न मानी,
चलाया अपना तीर कमान।
घायल हुआ था हिमालय जब,
तब हमको था यह डर सताए।
अब अंग्रेजों को मिला था मौका,
कि हम पर अब धौस जमाए।
रात रात भर जाग जाकर,
की थी हमने जो पहरेदारी।
अंग्रेजों ने मिटा दिया,
एक बार में करके शिकारी।
फिर हमने जो दिया था मोर्चा,
अंग्रेजों को था दिया हराया।
अंग्रेजों ने जो कसम थी खाई,
वापस लौट के ना भारत आए।
अंग्रेज तो भाग गए,
मगर इस भूमि को बांट दिया।
एक का नाम है हिंदुस्तान,
एक का पाकिस्तान किया।
© All Rights Reserved