...

5 views

मां
शब्द नहीं एक एहसास है मां
लफ्ज़ नहीं एक जज्बाद है मां
बच्चो की जुबान पे पहला अल्फाज है मां
हर खुशी हर गम की पहली आवाज है मां
अपने आप में पूरा संसार है मां
ईश्वर के रूप में अवतार है मां
सृष्टि पर स्वर्ग का संसार है मां
त्याग परिश्रम की देवी है मां
बच्चो की कीमती जान है मां
बिना कहे सब कुछ जान ले वो है मां
अपनो के लिए खुदको भूल जाए वो है मां
हर मुश्किल से लड़ जाए वो है मां
प्यार का सागर जिसमे समाए
मुस्कान पर हमारी जो जान न्योछावर कर जाए
सुबह शाम अपनो के खातिर जो दिन रात
अपने पैर दुखाए
आए न मुसीबत अपनो पर दिन रात बस वो
दुआं करती जाए
वो है मां
सच में ईश्वर के रूप में अवतार है मां
सबसे खास सबसे महान है मां

© tejswii_madavi