...

4 views

लम्हें


यादों के लम्हें है,
लम्हें है हजारों,
हजारों लम्हों में,
कुछ लम्हें बुरे,
कुछ लम्हें है ख़ास।

ख़ास बने लम्हें यारो संग मेरे,
जोअब मिलने की करते है आस,
कर लम्हें याद, याद करता हूं उनको
ओर मिलने की करता हूं आस,
उनसे फासले दूरियों से बने है,
फासले कम इंटरनेट ने करे है।

वो यार मेरे मेरी यादों में बसे है,
मेरी यादों से ही मेरे लम्हें बने है।

है याद वो पुराने दिन,
है याद दिन पुराने के लम्हें,
है याद उसके पीछे जाने के लम्हें,
है याद आंखो से प्यार करते जाने के लम्हें,
है याद यारो संग जिए जो लम्हें।


दूरियां बढ़ी हैं पर याद रहेंगे लम्हें,
इक दूजे बिन बात मारने के लम्हें,
इक दूजे के लिए लड़ने के लम्हें,
इक दूजे को हाए बोलने के लम्हें,
इक दूजे को बाए बोलने के लम्हें।

बाए थोड़ी लंबी, गुड बाए नही की हैं,
लम्हें याद दिलाते रहेंगे तुम्हारी,
वो लम्हें जो तुम संग जिए हैं,
किसी दिन फिर से हाए कराएंगे लम्हें,
दोस्ती याद दिलाते रहेंगे वो लम्हें।

कुछ बातों के,
कुछ यादों के,
कुछ तस्वीरों के लम्हें।

वो लम्हें फिर से जिएंगे इक दिन,
इक दिन मिलके यार पुराने,
सालों बाद बैठ याद करेंगे वो लम्हे।

लम्हें फिर से जीने की ख्वाहिश,
ख्वाहिश जिंदगी फिर से जीने की,
ख्वाहिश सब कुछ सही करने की,
जिंदगी में बोहोत सी है ख्वाहिश,
कुछ अलग सा कर जाने की ख्वाहिश,

ख्वाहिश


Thank you ♥️


© Devansh Baliyan