...

7 views

" परछाई - The Shadow "
पीछे मुड़कर देखा तो मेरी परछाई है ...
सारी उम्र ! जो साथ रही, वो तन्हाई है !!

जहां भी गया, साथ चली आई है ..
कभी दाएं , कभी बाएं ..
कभी आगे , कभी पीछे नज़र आई है !
मेरी तनहाई है ! हां, मेरी परछाई है !! २ !!

अच्छे " Mood " में, बनके शरारत ...
चेहरे पर मुसकान ले आई है !!
गुस्से में क्रोध और दुःख में,
मुझ जैसी ही, उदास नज़र आई है !!
मेरी तनहाई है ! हां, मेरी परछाई है !! २ !!

क्षण क्षण बदला मैं ! क्षण क्षण बदली ये ..
क्षण क्षण बदले इस शरीर के, जाने ...
कितने चक्कर काट आई है !!
मेरी तनहाई है ! हां, मेरी परछाई है !! २ !!

साथ आई, साथ रही, साथ ही जाएगी ...
कंबख्त ! ऐसे लेख लिखा लाई है !!
मेरी तनहाई है ! हां, मेरी परछाई है !! २ !!

पीछे मुड़कर देखा तो मेरी परछाई है ...
सारी उम्र ! जो साथ रही, वो तन्हाई है !!

सुखविंदर ✍️🌄✍️

............................
© Sukhwinder

#writco #poetsofinstagram #Hindi #tale #vision #shadow #connection