...

8 views

रंग बदलती दुनिया
रंग बदलती दुनिया से क्या करना है।
हमको तो बस अपनी धुन मे रहना है।

ये दुनियादारी हमको रास नही आती।
लब पर मेरे झूठी प्यास नही आती।

जो दिल मे आता है वो मै करता हूँ।
छोड़ खुदा को किसी से भी न डरता हूँ।

मुझको मेरे हाल पर यारों रहने दो।
मुझको अपनी मस्ती मे अब बहने दो।

इस दुनिया मे किसी से नही डरना है।
रंग बदलती दुनिया से क्या करना है।
© Ank's