...

5 views

मेरा मुंबई
भारत में मुंबई नाम का एक शहर है, उस शहर में मेरा घर है
मुंबई छत्रपति की नगरी, महाराष्ट्र की जान है

महाराष्ट्र की राजधानी है मुंबई घनी आबादी वाला शहर है
मेरी मुंबई सपनों की महानगरी कहलाती है, मराठी मुख्य भाषा है

उम्मीदों का है ये शहर जहाँ हर कोई अपना पेट पालता है
सपना भले ही टूटा हो पर जीना कोई नहीं छोड़ता है

जहाँ खूबसूरत अरब सागर को देखने वाला गेटवे ऑफ इंडिया स्मारक है
बगल में राज सी ताजमहल होटल की इमारत है फाइव स्टार होटल है

प्रिंस ऑफ वेल्स सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है
इसमें प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रदर्शन है, समृद्ध इतिहास का ज्ञान रखता है

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर श्री गणेशजी को समर्पित है
महालक्ष्मी मंदिर है, हाजी अली दरगाह अरब सागर के बीच में स्थित है

चौपाटी समुद्र तट और क्वीन्स नेकलेस का शानदार हवाई दृश्य है
समुंदर की ऊँची लहरे, ऊँचे सपनों की गवाह है

हाँ मुंबई में बस एक ही कमी है पानी निकासी का मार्ग हो
जिससे बारिश में मुंबई में पानी ना भरे, लोकल ट्रेन टाइम पर चले।

Usha patel