...

10 views

दिल के अल्फाज
दोस्तों मेरा नाम Ajay (बदला हुआ नाम) है और मै Haryana मे रहता हूँ।


मेरी Love Story बहुत ही अलग है। मै 12th Class मे पढता हूँ और मै एक लड़की से बहुत प्यार करता हूँ।


उसका नाम Aliya (बदला हुआ नाम) है। मैने Aliya को 2 महीने पहले Maths के Coaching Center पर देखा था। उसे देखते ही मै तो उसके सपनो मे खो गया। मैंने उससे बात करने का एक तरीका सोचा। मैंने उस Coaching Center पर Maths का Tution लगा लिया जहाँ पर Aliya पढ़ती थी।


वहाँ जाकर पता चला कि Aliya भी 12th Class मे है और उसने भी Maths का Tution लगाया हुआ है। मै बहुत खुश था। 😄😄😊

पहले दिन तो मै Aliya को बस देखता रहा। उसके बाद मै रोज Aliya से बात करने की कोशिस करता था लेकिन उससे बात करने मे बहुत मुश्किल होती थी।



फिर एक दिन Center की Class खत्म होने के बाद मैंने Aliya से बात करी। सबसे पहले मैंने Aliya से उसका नाम पूछा और फिर उसने मुझे मेरा नाम पूछा। उसके बाद हम दोनों घर आ गए।


उसके अगले दिन जब मै Center पर पहुंचा तो Aliya ने खुद मुझसे बात करी। मै तो बहुत खुश था। उसके बाद Aliya और मै अच्छे Friend बन गए और हम दोनों Facebook पर बात करने लगे। लेकिन 1 Month बात करने के बाद मुझे Aliya से कुछ ज्यादा Love हो गया और मैंने


एक दिन Aliya को मेरे दिल की बात बता ही दी। उस वक़्त Aliya ने मुझे कुछ जवाब नही दिया और वो घर चली गयी। मै बहुत ही डर गया था क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा था कि अब Aliya मुझसे कभी भी बात नही करेगी।

घर जाकर मैंने उसे फिर से Facebook पर Messege किया। उसने तब भी कोई Reply नही दिया।

मेरी आँखों से आंसू आने लगे। उस दिन रात को मै बहुत रोया।🥺🥺😔



उससे Next Day मेरे लिए बहुत ही अच्छा था, क्योंकि जब मै Morning मे उठा तो Aliya का Messege आया। मैंने मेसेज पढ़ा तो पता चला कि Aliya ने हां कर दी। 😍😍😍


मै तो बहुत खुश हो रहा था। तब से मैने Aliya को कभी खुद से दूर नही जाने दिया। मै उसे बहुत प्यार करता हूँ। हम दोनों बहुत बातें करते है। मै शादी भी Aliya से ही करूँगा और उसे हमेशा खुश रखूंगा।
😄😄😍