...

7 views

ऋतुओ की रानी

देखो ऋतुओ की रानी है आई
अपने संग हरियाली लाई।
नील अंबर में काले बादल छाए
पवन के झोंके मन हर्षाए।
नाचे मोर पंख फैलाए
कोयल भी मीठे गीत सुनाए।
खेतों में हरियाली छाई
हर किसान मन ही मन मुस्काए।
भीषण गर्मी से राहत दिलाएं
पर्यावरण को शीतल बनाएं।
जिसके बिना सब थम जाए
यह धरती की प्यास बुझाए।
देखो ऋतुओ की रानी है आई
प्रकृति ने अपनी कृपा बरसाई।

-- रोहित गुप्ता
© rohit gupta