कामयाबी के सूत्र
कामयाबी मिले परिश्रम से,
फिर भी हासिल करनी है।
उज्ज्वल भविष्य है कठिन,
फिर भी कामना करनी है।
विशेष गुणों को अपनाकर,
सफल व्यक्ति कहलाना है।
इच्छित सपनों को देखकर,
श्रेष्ठ व्यक्तित्व कहलाना है।
अगर रखोगे निशाना नीचा,
कुछ हासिल न कर पाओगे।
यदि लक्ष्य को रखोगे ऊपर,
सफल तुम भी हो जाओगे।
चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया,
जीवन में सफलता देती है।
चुनौतियों का न करे सामना,
तो विफलता मिल जाती है।
होगी इच्छा शक्ति मज़बूत तो,
मंजिल प्राप्त कर जाएगा।
उत्कर्ष सपनों की प्रेरणा से,
भविष्य दीप्तिमान हो जाएगा।
फिर भी हासिल करनी है।
उज्ज्वल भविष्य है कठिन,
फिर भी कामना करनी है।
विशेष गुणों को अपनाकर,
सफल व्यक्ति कहलाना है।
इच्छित सपनों को देखकर,
श्रेष्ठ व्यक्तित्व कहलाना है।
अगर रखोगे निशाना नीचा,
कुछ हासिल न कर पाओगे।
यदि लक्ष्य को रखोगे ऊपर,
सफल तुम भी हो जाओगे।
चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया,
जीवन में सफलता देती है।
चुनौतियों का न करे सामना,
तो विफलता मिल जाती है।
होगी इच्छा शक्ति मज़बूत तो,
मंजिल प्राप्त कर जाएगा।
उत्कर्ष सपनों की प्रेरणा से,
भविष्य दीप्तिमान हो जाएगा।