...

2 views

पग पग
#पग-पग
पग -पग धरती पग -पअम्बर
क्या कुछ ना है पग -पग बोलो
पग- पग अनिल व पग -पग सलिल
पग पग नभचर पग पग जलचर
कितने जीव है यहां पग पग बोलो
पग पग सुखियां पग पग दुखियाँ है कोई
कितने तरह के अनुभव है यहाँ
हर अनुभव का अपना एहसास है यहां
किसी का अच्छा किसी का बुरा!!
पग पग हार, पग पग जीत
कितना कुछ है यहां पग पग बोलो,
पग पग धरती पग पग अम्बर
पग पग कितनी सुंदरता है!!!


© From ANNU