...

9 views

आओं हम साथ मिलकर चलते है।


(1) आओं हम साथ मिलकर चलते है।
आओं मिल हम कुछ बात करते है।।
कुछ तुम मुझको समझाना।
कुछ हम तुमको समझते है ।।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(2)कुछ भरोसा तुम मुझपर रखना।
कुछ विश्वास हम तुम पर करते है।।
आओ रिश्ते की बुनियाद सच से रखते है।
जिंदगी तो है गाड़ी के जैसी।।
संतुलन है जिसमें जरूरी।
आओ हम गाड़ी बन चलते है।।।

(3)पल दो पल की ज़िंदगानी है।
कुछ देर पास प्यार से बैठे।।
कुछ तुम अपनी बीती सुनाना।
कुछ हम पर क्या गुजरी है बताते।।
आओ हम साथ मिलकर चलते हैं।।।

(4)नफरतों को न कोई दिल में पालो तुम।
कुछ तुम मेरे लिए हंसना।।
कुछ हम तेरे लिए मुस्कुराते है।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(5)कुछ प्यार से तुम हमसे लड़ना।
कुछ स्नेह से हम तुमसे झगड़ते है।।
कोई शिकवा न तुमको हमसे हो
कोई गिला न हम तुमसे करते है।।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(6)कुछ घुल जाओ तुम मुझमें।
कुछ हम तुम में पिघलते है।।
कुछ तुम मुझमें निखरना।
कुछ हम तुम में संवरते है।।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(7)कुछ तुम हमसे बंध जाओ बंधन में।
कुछ हम तुमसे गठबंधन करते है।।
कुछ सुर ताल तुम मुझमें छेड़ो।
कुछ हम सरगम बन तुममें बजते है।।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(8)कुछ तुम मेरे लिए झुकना
कुछ हम तुम्हारे लिए उठते है।।
कुछ ख्याल तुम मेरा रखना।
कुछ देखभाल हम तेरी करते है।।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(9) खालीपन हैं जो जीवन में।
खुशियों से हम दोनों भरते है।।
थोड़ा प्यार तुम हमसे कर लेना।
थोड़ा इश्क हम तुमसे करते है।।
आओ हम साथ मिलकर चलते है।।।

(10)कुछ मिसाल तुम मेरे लिए कायम करना।
कुछ इतिहास में हम तेरे लिए रचते है।।
कुछ तुम मेरे लिए सांस बन जाना।
कुछ हम तेरे लिए दिल बन धड़कते है।।
आओ हम साथ मिलकर चलते हैं।।।

#लेखिका_अनामिका_मानुषी✍️