...

7 views

एहसास जब जब दफ़न किए जाएंगे ..
एहसास जब जब दफ़न किए जाएंगे ...
दिल वो धड़कते हुए मकबरे कहलाएंगे..
साथ में उनके बहुत कुछ ख़ाक किए जाएंगे...
चश्म ए तर से फिर वो नम भी किए जाएंगे...

सब्र ज़ब्त हिम्मत कुवत सब कांधा लगाएंगे ...
ज़िंदा लाश को फिर वो यूं पल पल ढोए जाएंगे ... मुस्कुराहट के ज़रिए वो अपने दर्द की छुपाएंगे...
ज़ख़्म रूह के इस तरह से भी छुपा दिए जाएंगे ...

सुनने वाले सुन सुन कर बस आगे बढ़ते जाएंगे ...
कुछ हमदर्द भी होंगे जो उस वक्त साथ आएंगे ...
मगर कैफियत कहती है के हम फना हो जाएंगे ..
सुकून अब तेरी आगोश में खो कर ही पाएंगे ...

ऐ वक्त बता कब हम उनके हिसार ए इश्क़ में आएंगे.. जहां हर एक तकलीफ़ को हम अपनी भूल जाएंगे..
बस आंखे बंद किए चेहरे पर हल्की सी मुस्कान सजाएंगे ..
बड़े सलीके से हम रस्म ए रूखसती को निभा कर जाएंगे ...

© सोनी