...

2 views

कोरोना और नारी
कोरोनाकाल में पूरे देश में Lockdown है जारी,
मेरे जीवनकाल में कब तक रहेगा Lockdown पूछे ये नारी बेचारी?

घर पर रहना आज सबको बंधन सा लग रहा है,
ये बंधन तो नारी के जीवन में उम्रभर का है।

Social distancing के एक नियम का पालन तुम ना कर पाते हो,
नारी पर हजारों नियम- कायदे लगा कर उसे ज़ीने का ढ़ंग बतलाते हो।

Mask पहनने में जिसे हो रही दिक्कतें हजार,
नारी कब कहाँ क्या पहनेंगी ये बताना समझें वो अपना अधिकार।

Handwash करना आज सरकार तुम्हें सिखाती है,
Handwash के साथ brainwash भी करलो आज की नारी यहीं तुमसे चाहती है।

आओ हम सब मिलकर ले आज एक प्रण -
Corona महामारी से अपने देश को बचाना है,
साथ ही नारी को उसका हक़ और सम्मान वापस दिलाना है।

जय हिन्द! जय भारत!

POOJA MAHESHWARI
20-4-2020