...

21 views

एक लड़का है ......
एक लड़का है
तस्वीर में कम मुस्कुराता है
सबकी सुनता है
अपनी जाने किसे सुनाता है
एक लड़का है
जो खामोशी में भी बतियाता है
जिसको मौन पढ़ना आता है
जाने उसका मौन भी कोई पढ़ पाता है
एक लड़का है
जो हर ज़िम्मेदारी निभाता है
थकता होगा, पर शायद ही जताता है
जाने उसके लिए भी कोई ज़िम्मेदार बन पाता है
एक लड़का है
जो इतना प्यार दिखाता है
कि पत्थर में भी सुराख कर जाता है
ना जाने कोई उसके लिए भी वो प्यार बन पाता है.....


© Gauri_🎶