...

22 views

कभी कभी दिल करता है.... 😭🌱
कभी अपनी हंसी पर आता है गुस्सा।
कभी सारे जहां को हंसाने का दिल करता है।।
🌿🌱🌿🌿🌱🌱🌱🌿☘️
कभी छुपा लेते है गम को दिल के किसी कोने में।
कभी किसी को सब कुछ सुनाने का दिल करता है।।
🌿☘️🌱🌿🌱🌱🌿🌱☘️
कभी रोते नही लाख दुःख आने पर भी।
और कभी यूँ ही आंसू बहाने को दिल करता है।
☘️🌱🌿🌱☘️☘️🌿🌿🌿
कभी अच्छा सा लगता है आज़ाद घूमना,लेकिन
कभी किसी की बाहों में सिमट जाने को दिल करता है।।
☘️🌿☘️🌱🌱🌱☘️🌿🌿
कभी कभी सोचते है नया हो कुछ जिंदगी में।
और कभी बस ऐसे ही जिये जाने को दिल करता है।। ☘️🌿🌿🌿🌿🌿☘️🌱🌱🌱🌱🌱
जो कभी हमारा था ही नहीं,
बस उसी का होने को दिल करता है।।