...

4 views

कुछ लोग
कुछ लोग जीवन भर रह जाते हैं अभागे।
और दम तोड़ देते हैं अभावों में,
ना पंसद का खाना, ना शौक का पहनना,
बस दुसरों की फिक्र में दिन रात जलना।
कुछ लोग ......
उन्हें खुद से ज्यादा दूसरों की चिंता है,
झोक देते हैं अपना सब कुछ,
अपनों को बनाने में।
बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता,
सिवाय दुत्कार और अपमान के।।
कुछ लोग........
और उन में भी हम जैसे कुछ बेबस लोग
जो सब कुछ जान कर भी कुछ नहीं कर पाते
बस रह जाते हैं मूक दर्शक।।
कुछ लोग ....

© Nikhil jain