...

5 views

खुद से ....
न सपने अधूरे छोड़िए,
न ख्वाहिशें दफ़न कीजिए ...!!

चार दिन की जिंदगी है ,
बस चैन से बसर कीजिए..!!!

न परेशान किसी को कीजिए,
न हैरान किसी को कीजिए...!!

कोई लाख गलत भी बोले ,
बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिए ...!!!

न रूठा किसी से कीजिए
न झूठा वादा किसी से कीजिए !!

कुछ फुरसत के पल निकालिए ,
कभी खुद से भी मिल लिया कीजिए....!!
Nishu __