...

5 views

जन्मदिन का उपहार
काश ! उनके जन्मदिन पर, हम दे पाते कोई उपहार,,
होते अगर पास वो मेरे, लुटाते उन पर अपना प्यार,,।

ईश्वर उनको दे सदा, खुशियों भरा संसार,,
उनको जीवन मेें मिले, सदा सफलता और अपनों का प्यार।
हो न कभी अपनों से उनके, कोई मतभेद और तकरार,,
काश ! उनके जन्मदिन पर हम दे पाते कोई उपहार।

शायद उनके मनपसंद, कोई तोहफा हम ना दे पाएं,,
पर ईश्वर मेरा साक्षी है, मेरा दिल देती है दुआएं,,।
जन्मदिन पर उनको, हमारी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं,,
काश ! उनके जन्मदिन पर हम दे पाते कोई उपहार,,।

जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं, करना सखि स्वीकार,,
आपको जीवन मेें मिले, सदा सफलता और अपनों का प्यार,,।
हमारे लिए भी अपने दिल में, थोड़ी सी जगह रखना बरकरार,,
काश ! आपके जन्मदिन पर हम दे पाते कोई उपहार,,।
© 💥A. Suryavanshi💥