...

7 views

जीवन क्या है
जीवन क्या है?
एक किस्सा है संघर्ष का,
खोजे जिसमे हम हर्ष का,
हिस्सा क्षण क्षण उत्कर्ष का।
जीवन का क्या होता है लक्ष्य?
क्या होना हर विद्या में दक्ष?
क्यों हुआ हमारा जन्म कहो?
क्या करो कि जिससे सफल रहो?
क्या सफलता हो की परिभाषा?
क्या हो जीवन में अभिलाषा?
सुख, वैभव या संतुष्टि हो?
बोलो क्या मानव -दृष्टि हो?
विचार अनेक, हैं प्रश्न कई,
उत्तर है इसका एक यहीं।
न अपने हर्ष की आशा हो,
न वैभव की अभिलाषा हो,
जो जीवों पर उपकार करे
सौहार्द से जिसके विचार भरे
हो मानवीय हो करुणामय
जो आशीषों का करे संचय
है कामयाब, संतुष्ट वही
जीवन है उसी का सफल कहीं।
© metaphor muse twinkle