...

2 views

“विश्व विजई तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा।”
नया नव वर्ष है
नई ये उमंग है
आज़ाद तिरंगा लहराए
देखो, महमोहक तरंग है।
🧡🤍💚
दिए गए बलिदान कई
इस तिरंगे पे कुरबाने शीश कई
भारतीय संस्कृति की पहचान सवारे
गर्व से लहराए तिरंगा, कुर्बान इसपे हर पीढ़ी नई
🧡🤍💚
स्वतंत्रता केवल एक दिवस नही
इसमे समाई हज़ारों कहानियां अनकही
सैकड़ों ख़्वाब संजोए थे सैनानियो ने
आज़ाद हिंद की ललकार गूंजेगी, सजेगी फिरसे मिट्टी वही
🧡🤍💚
देश तो कई बने, आज़ादी तो कईयों ने पाई
पर आज़ादी निभाने की कला सबको भारत ने सिखाई
अपने आस पास देखो, हर देश में कोहराम है
पर इतनी अशांति के बीच में भी भारत में अमनपस्त आराम है
चट्टान सा खड़ा हुआ है नैतिकता को अपनी ढाल बनाए
आज़ादी की कीमत अपने अश्कों में समाए
इसीलिए पहले शांति से अपनी बातें है समझाता
मूल्य भारत का सर्वव्यापक है, विश्व गुरु भारत कहलाता
सर्वश्रेष्ठ पांच देशों के बीच सभ्यता की कमान थामे खड़ा
मीलों चला ये कमान थामे, चलते आज कितनी आगे बड़ा।
🧡🤍💚
आओ आज भारतीय होने पे गर्व करे
अपनी निजी समस्याएं भूल, अपने तिरंगे को सलाम करे
भूलना नहीं, ये तिरंगा हमारी विश्व में पहचान है
मान यही है, ध्यान यही है, भारतीयों का सम्मान यही है
मन मेे गुनगुनाने के स्थान पे, आओ “वंदे मातरम” ज़ोर से गाए
राष्ट्रीय गान गा, अपनी संघर्ष की कहानी पूरे जग को सुनाए
आज जिस गान को सबके समक्ष गाने से हम शरमाते हैं
उसी गान को गाने में सन् 1947 में सब इतराते थे
🧡🤍💚
आओ, दुनियां को न भूलने दे कितनी शक्ती है भारत में, कितनी शक्ति से हम जीत करे
ऊंचा हमारा तिरंगा उठे, ऊंची जन गण मन की ललकार भरे
समृद्धि का संकल्प हर मन में जगे, आज़ाद हिन्द में न कोई डरे
आओ आज हम सब अटहतर सालो की जीत का गुणगान करे।

🧡🤍💚सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🧡🤍💚
🧡🤍💚जय हिंद🧡🤍💚

© मिलन