...

4 views

जरुरत
जुदाई की दास्ताँ विरानो से पुछो
इश्क क्या होता है दिवानो से पुछो...

होता नही हर कोई रौशन शम्मा से
जलना क्या होता है परवानो से पुछो...

बहारो मे तो खिलते है फुल हर तरफ
होती क्या खिजाँ है गुलिस्तानो से पुछो...

अहमियत पतवार कि किनारे नही जानते
होती क्या है गर्काबी सफीनों से पुछो...

© संदीप देशमुख