...

5 views

विरासत की जंग
संस्कृति मिली विरासत में
तो सहेज कर रखना अपनी जिम्मेदारी है

रियासत हो या सियासत
ये हमेशा नही रहती

मुगल आये डच आये मंगोलियन अंग्रेज आये
आजतक भारत की सांस्कृतिक विरासत को हिला नहीं पाए

शिक्षा आयी नये उपकरण आये विकास की बुनियाद बना ली

नई परिभाषा गढ़ी गयी

भूला दी गयी वो सांस्कृतिक विरासत की लड़ाई
जो हमारे पूर्वजों के द्वारा विदेशी आक्रमणकारियों से लडी गयी

नया सत्ता सूत्र स्थापित कर गरीबो आदिवासियों को उनके जंगल जमी से दूर विस्थापित कर

उन पर अपनी घटिया नीति मड़ दी गयी

बस किताबो में उनकी शहादत को याद बना ली
विनाश की नीति को विकासवाद बना ली

संस्कृति मिली विरासत में

तो सहेज कर रखना अपनी जिम्मेदारी है

देश कभी विदेशियों से जंग में नही हारा
संस्कृति पर हुए प्रहार से हारी है

पाश्चत्य शिक्षा का प्रसार कर चले गए अंग्रेज
पर आज तो नगन्य शरीर ढंकी हुई शरीर पर भारी है


संस्कृति मिली विरासत में

तो सहेज कर रखना अपनी जिम्मेदारी है

© 𝓴𝓾𝓵𝓭𝓮𝓮𝓹 𝓡𝓪𝓽𝓱𝓸𝓻𝓮