...

33 views

खूले विचार......
विचारों में जरा खुलापन रखिये।।
रिश्ते यूँ ही नहीं बनते जिंदगी में।
इनमें थोड़ा तो अपनापन रखिये।।

खुशबू की तरह महकते रहो।
हर गरीब के काम आते रहो।।
रोशन करो झोंपड़ी उनकी।
फिर खुशी से चहकते रहो।।

भगवान ने कितने सुन्दर चरित्र किये।
हर रिश्ते को जीने के सारे तरीक़े दिये।।
इंसान कितना खुदगर्ज़ निकला दोस्तों।
इसने जीवन मे सारे काम विचित्र किये।।

हैरान है लोग खुदा तेरे तोहफे देखकर।
खुदा ने कितने सारे हुनर मुझे दिए हैं।।
तू चाहे गुण ग्रहण कर चाहे दोष सारे।
ये सारे निर्णय लेने के हक तुझे दिए हैं।।

तू छीन ले सारी दौलत मगर ईमान रखना।
मेहनत की रोटी कमाना और मस्त रहना।।
यूँ ही फ़िज़ूल में बातें करेंगे लोग दुनियाँ के।
तू हर पल नेक काम करने में व्यस्त रहना।।
© All Rights Reserved
Swati 🙏🥰🥰