...

54 views

राज सारे दिलों के नहीं खोलना
राज सारे दिलों के नहीं खोलना
हाथ आगे किसी के नहीं जोड़ना ..!!
याद मतलब में ही जो किया करते हैं
ऐसे लोगों से मुझको नहीं बोलना ..!!
***
लहजे में बोल जो हमसे पाते नही
इतनी जल्दी भी हम भूल जाते नहीं..!!
गिर गए जो नजर से मेरी वो अगर
याद हमको कभी भी वो आते नही ..!!
***
टूटा घर है मेरा है हवेली नही
देख हालत मेरी अब वो मेरी नही ..!!
जाने उसको दिया रोका बिल्कुल नही
हैं बहुत वो जहां में अकेली नहीं ..!!