...

6 views

सपनों की उड़ान
निकलें है, हम घर से अपने सपनों की उड़ान भरने।
टूटी चप्पल का सहारा ही सही पर हम निकले है,अपने सपनों की उड़ान भरने।
कमीज फटी ही सही पर दिल कुछ अरमान लिए,निकले है,अपने सपनो की उड़ान भरने।
शहर अंजान ही सही,सपनो सजोये,निकले है,अपने सपनो की उड़ान भरने।
माँ की आंख का तारा,पिता का लाडला,निकल पडे है,अपने सपनो की उड़ान भरने।
लाख तकलीफे ही सही,पर चहरे पर प्यारी मुस्कान लिए,निकले है,अपने सपनो की उड़ान भरने।
मंजिल कठिन ही सही दिल को मजबूत बनाये,निकले है,अपने सपनो की उड़ान भरने।