...

9 views

आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे सर
रतन का जाना ऐसा है, जैसे दिल से धड़कन छूट गई,
जिसने जीवन भर दी रौशनी, वो लौ आज बुझ गई।
सपनों को जिसने पंख दिए, उड़ान को जिसने राह दी,
वो आकाश में खो गया, छोड़ अपनी महान विरासत दी।

सादगी की वो मूरत, जो विनम्रता में लिपटा था,
हर कठिनाई को सहकर भी, जो ऊंचाई पे खड़ा था।
अब वो हमारे साथ नहीं, पर उसका हर विचार है,
उसके कदमों के निशां पर, आगे बढ़ना हमारा अधिकार है।

उसके बिना सूना है ये जग, पर उसकी यादें अमर रहेंगी,
वो रतन था भारत का, उसकी रोशनी सदा बहेगी।
जो जीवन उसने जिया, वो एक मिसाल बन कर रहेगा,
हर दिल में, हर सांस में, रतन का नाम सदा रहेगा।




© "सीमा" अमन सिंह