...

31 views

होली है भई होली है
दादा जी ने पी लई भांग ……होली के हुड़दंग में
दादा जी को चढ़ गई भांग…. होली के हुडदंग में
दादा जी ने रंग ली मूँछें ……..होली के हुडदंग में
भूल गए रंगने सिर के बाल…..होली के हुड़दंग में
रह गये सफ़ेद कुछ काले बाल.होली के हुड़दंग में
दादी बोली ले आओ गुलाल….होली के हुड़दंग में
दादाजी चल दिये बाज़ार …….होली के हुड़दंग में
ला रहे थे जब लाल गुलाल …….होली के हुड़दंग में
जा पहुँचे पड़ोसन के द्वार …….होली के हुड़दंग में
मिल कर हो गई आँखें चार …..होली के हुड़दंग में
आ गई सखी बचपन की याद…होली के हुड़दंग में
जा छेड़े पड़ोसन के गाल …..होली के हुड़दंग में
कर दिये सारे गाल ही लाल…होली के हुड़दंग में
चढ़ गई चढ़ गई चढ़ गई भांग ..होली के हुड़दंग में
इतने में आ गई दादी जान …..होली के हुड़दंग में
घबराहट में दादा हुए बेहाल …होली के हुड़दंग में
अरे ये क्या हुआ ….होली के हुड़दंग में
दादा जी की अटक गई जान…होली के हुड़दंग में
दादी पूछे एक सवाल ,गये थे लेने लाल गुलाल
माफ़ कर दो हे भागवान,लगवा लो अब तो लाल गुलाल
दादी बोली पहले पकड़ो कान,फिर मलना लाल गुलाल
दादा जी ने पकड़े कान ,प्यार से लगाया फिर दादी को गुलाल
देखो क्या क्या हो सकता …होली के हुड़दंग में 😀😀
देख कर लगाना सबको गुलाल ..होली के हुड़दंग में
वरना होगा दादा वाला हाल ….होली के हुड़दंग में 😀😀😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😁😄
होली है भई होली है
बुरा ना मानो होली है❤️💛🧡🩵💚💙💜
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻🥰







© गुलमोहर