...

29 views

चुपचाप..!
@divyanshisri @writco #poetry #rape #rapists #painful #poembook #writcopoetrychallenge #poemofinsta #rapecrime#awareness#stoprape#poetess #safety
चुपचाप सब हो जाता है,
हो कर के गुजर जाता है।
वो शैतानी काला सायां पीछे से आ जाता है,
और गुर्रा के ऐसे झपटता है जैसे बाज चिड़िया ले जाता है।
बदन पर क्या ही फर्क पड़ेगा,
यह रूह में आग लगाता है।
चुपचाप सब हो जाता है,
हो कर के गुजर जाता है।
रास्ते पर इज्जत लुटती है,
रास्ता भी थरथराता है।
आंखो से आंसू नहीं,
कुछ लहू सा टपक जाता है।
चुपचाप सब हो जाता है,
हो कर के गुजर जाता है।
मिलता उसको इंसाफ यहां,
जो उसके लिए लड़ जाता है।
और उसके जख्म नासूर बने,
जो अपने जख्म छुपाता है।
चुपचाप सब हो जाता है,
हो कर के गुजर जाता है।
© Dipsi
original credit :- Bilal hasan
image credit :- Pinterest
STOP saying "Boys will be boys".
#stoprape.