...

1 views

रोज करें योग
रोज करें योग,योग से काया होती निरोग।
योग तन मन को शुद्धि प्रदान करता है।।
सभी उम्र के लोगों को,
तंदुरुस्ती प्रदान करता है।।
बच्चे बुढ़े स्त्री हो या पुरुष,
योग सबको आयुषमान भव का वरदान देता है ।
लाइलाज बीमारियों का भी ,
इलाज़ योग से होता है।।
योग मन के विकारों को दूर करके,
मन में सुंदर विचारों का संचार करता है।।
योग करने से दिल और दिमाग का,
संतुलन बना रहता है।।
मन शांत और बुद्धि का विकास होता है।
जोड़ों के दर्द से राहत मिलता है ।
वात पित्त और कफ भी संतुलित रहता है।
शरीर के चक्रों को भी संतुलन बनाए रखने में,
योग मदद करता है।
योग केवल शारीरिक और मानसिक ही नहीं बल्कि
आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करता है।।
किरण