...

15 views

Kyu ki tum ladki ho 🤫
✨देखो संभल कर जाना
दुपट्टा ढंग से ले लो।।
ज्यादा दूर मत जाना🚶🚶
किसी के घर मत जाना🏫
क्योंकि तुम लड़की हो।।


✨नजरें नीचे ही रखना
किसी लड़के से बात मत करना।।
ज्यादा हंसना मत कहीं भी
किसी की बातों का जवाब मत देना
क्योंकि तुम लड़की हो।।

☹️कॉलेज जाती हो तो जाओ 🏬
ध्यान देना वक्त का।।
फालतू में वक्त जाया ना करना
वक्त से घर आ जाना
क्योंकि तुम लड़की हो।।

✨ बहू ध्यान देना
पति को नाराज मत करना।।
जो बोले उसका कहा मानना
जैसा बोले वैसा करना
क्योंकि तुम लड़की हो।।

🥺कभी यही बात कोई
लड़कों को क्यों नहीं कहता
क्या लड़की इंसान नहीं होती ।।
क्या उसका मन नहीं करता
कि वह अपने मन से भी
कुछ कर सके अपने लिए
क्यों साड़ी पाबंदियां
सिर्फ लड़कियों के लिए है ।।

🌺ज्यादा हंस लिए तो
लड़की बेशर्म है
ज्यादा बोल लिए तो
लड़की बदतमीज है
किसी के बातों का उसके
मुंह पर जवाब दिए तो
लड़की की परवरिश अच्छी नहीं है


🥺🥺क्यों ऐसा क्यों किया जाता है लड़कियों के साथ???

❣️ Deepshikha❣️