...

3 views

मन की शान्ति
#जीवनकीसाँस
भौतिकता में जीते रहना, कृत्रिम चीज़ो के पीछे भगना, अपनी सुविधाओं के चलते, निर्बल के सुखों को हरने से,
मन की शान्ति ना मिल सकती |

अहंकार के मद में चूर रहना,क्रोध बेबात का करना,
सत्य का साथ छोड़ कर, असत्य के पथ पर
चलने से,
मन की शान्ति ना मिल सकती |

बदले की भावना में तप कर, निज ह्रदय ही आहत होता,
लोगों का भला करो तो, मन शान्ति में गोते खाता,
जीवन की सांस तो परोपकार करने से आता,
ह्रदय में अराजकता की भावना रखने से,
मन की शान्ति ना मिल सकती |

© shweta Singh