...

6 views

ईश्वर का विकल्प काम
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम....

लोगो की सोच है समय मिले तो करो काम,
जीवन व्यतीत कर दो उसी के नाम,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम....

ज़िम्मेदारिया हो गई खत्म एक अरसा हो गया,
अच्छाई की प्राथना बन गई काम की दया,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम....

पहले थी पैसो की महामारी,
अब है अकेलेपन में काम की बीमारी,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम....

कुछ भी करेंगे लेकिन काम नही छोड़ेंगे,
काम करते करते ही अपना दम तोड़ेंगे,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
इश्वर का विकल्प है काम...

काम अगर रोज़ी रोटी है तो हम मानते है,
लेकिन काम के लिए जीवन व्यतीत करने वाले ईश्वर को कहाँ जानते है,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम....

ईश्वर की याद आती है जब, हम जीवन मे हार है जाते,
जब हम मुसीबते और दुख है पाते,
सुख मिलने पर फिर ईश्वर को भूल जाते,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम...

काम ने ले ली है हमसे हमारी ज्ञान और संस्कृति,
शांति की जगह बन गई है परेशानियों की प्रवृत्ति,
एक समय मे जो ध्यान देता था, हमे आत्मा की शक्तियों का ज्ञान,
आज वही काम के लिए बन गया है रुकावट और मान,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम...

हम खुद के है मालिक यह है आत्मा का ज्ञान,
ईश्वरीय भक्ति है मौत के डर से बचाने के लिए जान,
आज इन सबकी जगह रह गया है बस पैसा और काम,
लोगो ने बनाया अपना नाम,
ईश्वर का विकल्प है काम...

लोगो की समय खर्च करने की ज़रूरते होती है काम से पूरी,
ईश्वर के नाम के बिना तो मुक्ति भी है अधूरी,
काम पैसो को करता है आकर्षित,
शांति और सुकून दे सकता है, जो हो धार्मिकता में शिक्षित....

आत्म साक्षात्कार और भक्ति को चुनो और बढ़ाओ अपने विश्वास की आस्था,
हर परेशानियो से लड़ने के लिए धर्म ग्रन्थ देंगे रास्ता,
शांति और सुकून मन मे जगाओ,
पूरे जीवन मे खुशहाली पाओ...
#Work












© DM मन की बातें