...

12 views

गजल - १
दिल को कुछ दर्द भी देना जरूरी है,
जहर इस ज़िन्दगी का पीना जरूरी है।।

थोड़ा उनके काम आ सके हम,
कुछ ऐसा भी तो करना जरूरी है।।

गर वो समझ ना पाए आपकी बातों को,
खुद को थोड़ा मासूम बनाना भी जरूरी है।।

कोई भी नही सुनता हमारी दिल की बातों को,
लगता है अब दर्द को दबा देना ही जरूरी है।।

नींद को पलकों पे रख लो आप सब,
हमारे लिए आंखों में ख्वाबों को जीना जरूरी है।।


#gajal #bhawna #jindgi #Life&Life