...

8 views

मांडवी
जनक अनुज कुशध्वज सुता,
जानकी सहोदरा मांडवी |

कुलवधु रघुवंश की श्रुतकृति अग्रजा,
भरतभार्या मांडवी |

चंचल चपल पुत्रवधु दशरथ जी की,
उर्मिला सह:दुःखी मांडवी |

पतिव्रता कर्मव्रता कर्तव्यनिष्ठवता,
सर्वगुण संपदा मांडवी |

नीर भरे लोचन अधर हर्षिता सदा,
गृह सुसज्जीता मांडवी |

वन गमन उपरांत कुल की व्यथा हरने वाली, चंद्रभगा दुहिता मांडवी |

नंदिग्राम कुटीर मुनि भेष धरे प्रीतम,
व्यथित ह्रदय मौन मांडवी |

रानी बनी महल में उदासी को छुपाती हुई,
पर कमतर आँकी गयी मांडवी ||
© shweta Singh