...

6 views

किताबों की सैर
जब हम किताबों की सैर करते हैं,
अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के
प्रकाश में बदलने लग जाते हैं|
खुद की कमी को तराशने लग जाते हैं,
किताबों से दोस्ती करने लग जाते हैं|
किसी की कहानी को पढ़कर
प्रेरित होने लग जाते हैं
तो कभी उस कहानी के भीतर
खुद को तलाशने में लग जाते हैं|
हम किताबों की दुनिया में
खोने लग जाते हैं
विज्ञान से आविष्कार तक पहुंच जाते हैं|
कितना कुछ सीखने को
मिलता है ना हमें किताबों से
ये किताबें हमसे बगैर किसी मांग के
बस हमें देते जाते हैं|
जब हम किताबों की सैर करते हैं||




© Kajal Mishra ✍️