...

1 views

हमारे प्रिय राधा श्याम बनवारी
हमारे प्रिय राधा श्याम बनवारी।
चरणों पे इनके जाऊँ बलिहारी।

मोहिनी मूरति हैं नैना कजरारे
मंद मंद मुस्कान हैं डाका डारे
मुरली बजावत यमुना तट पर
पीत चुरावत बंसी बट पर
नैनन में बसी सुरति तुम्हारी।
हमारे प्रिय राधा श्याम बनवारी।
चरणों पे इनके जाऊँ बलिहारी।

यमुना के तट पर रास रचावै
बंसी मीठी मधुर बजावै
अंगुली पे गिरि गोवर्धन धारे
कितने ही निशाचर तारे
सुर नर मुनि सब कीन्ह सुखारी
हमारे प्रिय राधा श्याम बनवारी।
चरणों पे इनके जाऊँ बलिहारी।

लीला तुम्हरी अति प्रिय मोहे
कृष्ण मुरारी मधुकर सोहे
नाम तुम्हारा पातक हारी
जय जय जय हे कृष्ण मुरारी
करो कृपा हे गोवर्धन धारी।
हमारे प्रिय राधा श्याम बनवारी।
चरणों पे इनके जाऊँ बलिहारी।
© राकेश कुमार सिंह