...

9 views

भगत पूर्ण सिंह जी
भगत पूर्ण सिंह जी की शख्सियत किसी से अनजानी नहीं है। वह पर्यावरण प्रेमी, समाज सेवक, लेखक, थे।
उन्होंने हमेशा इंसानियत से प्रेम करना सिखाया, वो मानसिक रूप से बीमार और विकलांग लोगों से बहुत सहानुभूति प्रेम रखते थे।
उन्होंने, असहाय, बीमार और समाज द्वारा त्याग दिए लोगों की सेवा के लिए अमृतसर में पिंगलवाडा की स्थापना की।
उन्होंने अपना जीवन मानवता की निष्काम सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
वो पर्यावरण संरक्षण की जागरुकता के लिए अपने लिखे लेख उपयोग किए हुए काग़ज़ों पर प्रकाशित करवाते और बांटते।

वे एक पर्यावरण प्रेमी और दूरदर्शी थे। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया, पर्यावरण और सामाजिक जीवन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर किताबें भी लिखीं।

वो लोगों से अच्छे eco system के liye हमेशा पेड़ लगाने की अपील करते।

हम सभी को उनके महान विचारों से सीखना चाहिए और इंसानियत को सर्वोपरि मानते हुए, उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।


© कविता खोसला