...

4 views

असफलता
असफलता , एक शब्द जो सबके ज्ञात में हैं। यह वह शब्द हैं जिससे हर एक व्यक्ति परेशान हैं। जो सबको संघर्ष के पथ से ले जाते हैं। यही वह असफलता हैं जिसके होने के कारण जगत के हर व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियो से गुजरना पड़ता हैं। परन्तु यह असफलता ही हैं जो हमे सफलता के द्वार तक का पथ दिखाता हैं। असफलता के कारण ही लोग सफलता की और कदम बढ़ाने के लिए तैयार हो जाते है तथा दृढ़ हो जाते हैं सफलता की आसमान को चुने के लिए। हमारे शिक्षा जीवन में हम बहुत शिक्षकों से मिलते हैं , उनसे ज्ञान प्राप्त करते हैं तथा इस संसार में, इस संसार के हिट हेतु ज्ञानी और अच्छे मनुष्य बनते है। मगर हमारे उन शिक्षकों के साथ यह असफलता नामक शिक्षक का नाम भी जुड़ जाते हैं। असफलता के कारण हमे बहुत कस्ट सहना पड़ता हैं मगर फिर भी यही हैं वो जो हमे सफलता को प्राप्त करने का रास्ता बताते है।
इस सफलता और असफलता की एक कहानी ऐसे भी।
यह बात हैं एक गांव की जहां लोग बड़ी मुश्किल से जी रहे थे। फिर बहुत दिनों बाद उस गांव में एक छोटी सी बच्ची का जन्म हुआ और जिसके जन्म के बाद ही गांव में दुःख दर्द समस्या बढ़ने लगी। लोग उस बच्ची को हमेशा कोसते रहे और उसका नाम सभीने असफ़लता कर दिया , क्युकी उसके कारण गांव में खुशियों को वापिस लाना असंभव हो रहा था और लोग असफल हो रहे थे । और ऐसे ही एक वर्ष बीत गए और एक साल बाद उस घर में और एक बच्ची का जन्म हुआ जो को असफलता की बहन थी मगर जिसके आते ही गांव में खुशियां वापिस आने लगी। लोग उसको सफलता नाम से पुकारने लगे और इसी तरह लोग उसका साथ भी देने लगे क्युकी वो सभीके लिए खुशिओं का कारण बन चुका था। फिर एक दिन की बात हुई, उस गांव में एक संकट आया और उस संकट का नाम था एक शैतान जादूगर, जो उस गांव के सबसे सुन्दर लड़की सफलता को ले गया था। लोग फिरसे संघर्ष में जीने लगे उनके दुःख दर्द का कोई सीमा नहीं हो रहा था और इसका दोष लोग असफलता को देने लगे। पर इन सारे बातो को ध्यान न देते हुए असफ़लता ने तय किया की गांव के लोगो के बीच सफलता को वापिस लाएंगे और लोगो को मार्ग दिखाएंगे और इसी तरह लोग ना चाहते हुए भी और कुछ साहसी लोगो के बाते सुनकर असफलता के दिखाए मार्ग पर चलने लगे और इसी तरह एक दिन सभी सफलता को वापिस गांव में लेकर आये।
तो इस कहानी से हमे यही सिख मिलती है की असफलता चाहे जितना भी कुरूप तथा कस्टदायक हो मगर असफलता ही मनुष्य को सफलता के आसमान को चुने में मदद करते हैं। असफलता चाहे जीवन में कितना भी हो मगर उससे शिक्षा लेकर उसके दिए गए संघर्ष को सहकर आगे बढ़ना ही साहसी तथा आत्मविश्वासी लोगो का काम हैं।

© Divya