...

10 views

शायद? मास्टर!
#टीचर
आज टीईटी का परिणाम घोषित हुआ है, अंकित भी पास हुआ है। घर में खुशी का माहौल है। वो क्या है त्रिपाठीपुर गांव में जनरल कास्ट का लडका एक ही बार में वो भी बिना किसी घूंस के पास हुआ है, कोई कम बात थोरे ना है जी! अंकित खुश है कि अब जो अध्यापक बनने का सपना है वो कुछ हद तक तो पूरा हुआ। अब शिक्षक भर्ती की तैयारी करूंगा और जब फॉर्म आएगा तब भर दूंगा।
वो जुट जाता है पढ़ाई में। क्योंकि अभी पिछली शिक्षक भर्ती जो लगभग 2 साल पहले हुयी थी में उसके गांव से एक लड़की अध्यापिका बनी है तो वो खुद को उससे कम महसूस नहीं होने देना चाहता था।
शिक्षक भर्ती की सरगर्मी तो की वह आने वाली है पर कब तक ये किसी को नहीं पता, फिर भी खुद को मोटिवेट करके वह पढ़ाई करता है। अब कोचिंग तो गांव के आसपास ज्यादा ठीक बची नहीं क्योंकि पिछली भर्ती में उन कोचिंग से ज्यादा बच्चे सफल हुए नहीं तो वे कोचिंग बन्द हो गयीं या फिर स्थानांतरित हो गयी। अन्य कोचिंग की जानकारी पता करने पर पता चला कि गांव से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक कोचिंग है जिसमे से सबसे ज्यादा बच्चे सफल हुए हैं। वो मध्यमवर्गीय बालक पिता की दिलाई हुई मोटरसायकिल से रोज कोचिंग आने जाने लगा। कुछ दिन बाद एक मित्र भी कोचिंग जाने को राजी हो गया वो भी साथ जाने लगा। एक साल की अथक मेहनत और पढ़ाई की कई प्रकार की आर्थिक परेशानी भी आयी और अंततः पढ़ाई पूरी हुई।
पर शिक्षक भर्ती की सरगर्मी केवल सुगबुगाहट ही रही भर्ती नहीं आयी। सरकार का मन कौन जाने कब आयेगी। हालांकि अभी प्रदेश चुनाव भी होने हैं तो कुछ कोचिंग वालों का मानना था कि अगर पार्टी को वोट चाहिए होंगे तो चुनाव से पहले भर्ती निकली जाएगी। लेकिन ये क्या चुनाव हो भी गये, नयी कार्यपालिका का गठन भी हो गया लेकिन भर्ती का कोई पता नहीं, कुछ का अभी भी मानना था कि नई सरकार गठित होने के बाद भर्ती निकलेगी, पर भर्ती नहीं आयी। अब अगले प्रदेश चुनाव आने में लगभग 3 साल का समय शेष बचा है, और अंकित की उम्र लगभग 27 साल हो चुकी और अध्यापक बनने की जनरल कास्ट में अधिकतम उम्र 30 साल है। *शायद अब कोई भर्ती आये।*
© Mr. Busy